इंकलाब जिंदाबाद 0522-2731211, 2730211 WhatsApp 9918422098 president@bahuayamiparty.in

हरदोई दुबग्गा रोड नेशनल हाईवे संख्या NH731, नवीन सब्जी मंडी दुबग्गा पर रोजाना भीषण जाम के संबंध में।

महोदय, एरा मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय चरक अस्पताल, केजीएमयू,KGMU हरदोई रोड पर बने सैकड़ो स्वास्थ्य तथा चिकित्सा अस्पताल के अतिरिक्त स्कूल कॉलेज आदि तथा एंबुलेंस देरी को ध्यान में रखकर आपका ध्यान एक अति महत्वपूर्ण विषय अतिक्रमण व रोड पर लगी रोजाना भीषण जाम प्रातः 9:00 बजे से लगाकर 11:00am तक शाम 4:00 बजे से लगाकर रात्रि 9:00pm बजे तक भीषण जाम की ओर आकर्षित कराना चाहेंगे। किए गए भ्रमण के अनुसार बिठौली से चलकर हरदोई बाईपास तक बस व एंबुलेंस जितना समय लगाती है उससे कहीं ज्यादा रोड जाम व सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते दुबग्गा तक पहुंचने में लग जाता है (यह जाम अधिकतर दुबग्गा कानपुर बाईपास दोपहर सीतापुर बाईपास अंधे की चौकी मछली मंडी से लगाकर नवीन सब्जी मंडी तक रहती है) ऐसे में एंबुलेंस अस्पताल एरा मेडिकल कालेज, चरक, केजीएमयू आदि समय से न पहुंच पाने के कारण अनेक मरीजों को रास्ते में ही जान गंवानी पड़ रही है तथा अनेक कर्मचारी बसों का ही प्रयोग कर रहे हैं। तथा अनेक साधन एंबुलेंस जॉगर्स पार्क नवीन सब्जी मंडी होते हुए दुबग्गा तक पहुंचते हैं ऐसे में सब्जी मंडी के गेट पर यातायात के नियमों के विपरीत अनेक प्रकार के अतिक्रमण ढेला, खोखा, खड़ी लावारिस गाड़ियों व रोड के किनारे स्थापित मंदिर के कारण व सब्जी लेने के चक्कर में गलत तरीके से वाहन पार्क कर के या गलत साइड से वाहन निकले जा रहे हैं। जिसके चलते अनेक एंबुलेंस मरीजों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्वविद्यालय या अन्य प्राइवेट संस्थानों में में नियुक्त कर्मचारियों को रोजाना लेट ड्यूटी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण उनके मासिक वेतन में भी भारी कटाव देखने को मिल रहा है लखनऊ प्रशासन के द्वारा दुबग्गा पुलिस चौकी पर नियुक्त पुलिस ट्रैफिक बल जो कि सब्जी मंडी से लगभग 200 मीटर तक की दूरी पर है जबकि जाम सब्जी मंडी के गेट या उसके मोड़ पर अत्यधिक लग रही है। निम्न समस्याओं को देखते हुए बहु-आयामी पार्टी (बी.ए.पी) निवेदन व मांग करती है ताकि मरीजों की समय रहते जान बचाई जा सके तथा स्वास्थ्य,चिकित्सा व शोध के क्षेत्र में तेजी लाई जा सके और कर्मचारियों का मानसिक संतुलन बनाया जा सके। पार्टी की निम्नलिखित मांगों पर गहनता पूर्वक विचार किया जाए 1. नेशनल हाईवे संख्या NH731 लखनऊ, हरदोई रोड दुबग्गा बनाई गई नवीन सब्जी मंडी के स्थल में परिवर्तन किया जाय 2. नेशनल हाईवे संख्या NH731 हरदोई रोड दुबग्गा कानपुर बाईपास पर ओवर ब्रिज का तत्काल निर्माण किया जाए 3. दुबग्गा नवीन सब्जी मंडी के गेट पर कानपुर बाईपास पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की नियुक्ति की जाए 4. दुबग्गा कानपुर बाईपास पे बने मंदिर के निकट मूसा बाद की ओर जाने वाले वाहन के लिए अतिरिक्त मार्ग का निर्माण किया जाए 5. रोड के फुटबॉथ पर सैकड़ो की संख्या में लगाए जाने वाले सब्जी फल विक्रेता, ठेला अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त स्थान पर स्थानांतरण किया जाए