इंकलाब जिंदाबाद 0522-2731211, 2730211 WhatsApp 9918422098 president@bahuayamiparty.in

खीरी जिले के NH नेशनल हाईवे 30 शाहजहांपुर से सीतापुर के बीच चपरतला जहानीखेड़ा में बने टोल प्लाजा टैक्स के पास ओवरब्रिज या अंडरपास के संबंध में।

सेवा में, परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ट्रांसपोर्ट विभाग उत्तर प्रदेश सरकार विषय: 1, खीरी जिले के NH नेशनल हाईवे 30 शाहजहांपुर से सीतापुर के बीच चपरतला जहानीखेड़ा में बने टोल प्लाजा टैक्स के पास ओवरब्रिज या अंडरपास के संबंध में। 2. सीतापुर के पास नेशनल संख्या 30 पर आधे अधूरे कार्य निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने के संबंध में । महोदय/ महोदया भारत की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी (बीएपी) के माध्यम से आप सभी सम्मानित अधिकारीगणों का ध्यान एक अति महत्वपूर्ण विषय की और आकर्षित कराना चाहेंगे बहुआयामी दल के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए सर्वे से जानकारी निकालकर आ रही है तथा क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को मांगों को लेकर ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे संख्या 30 जिस पर रोजाना 38 से 40 हजार वाहनों का आना-जाना हो रहा है समस्या कुछ इस प्रकार से है कि जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज जहानीखेड़ा चपरतला टोल प्लाजा जो कि जनपद खीरी और हरदोई का बॉर्डर सीमा साझा करता है ऐसे में अधिकतर वाहन जनपद लखीमपुर खीरी से हरदोई जाते हैं और हरदोई के वाहन खीरी आते हैं वहीं नेशनल हाईवे संख्या 30 पर किसी भी प्रकार का कोई भी अभी तक वाहनों के पार के लिए अंडरब्रिज या ओवरपास नहीं दिया गया है जबकि खीरी जिला से आने वाले वाहन मैगलगंज तक आकर जहानीखेड़ा मार्ग से हरदोई की तक की यात्रा करते हैं जिसमे मात्र 8Km किलोमीटर ही NH30 का प्रयोग किया जाता है जिसके लिए खीरी के वाहनों को पूरा शाहजहांपुर तक के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है वही हरदोई के वाहनों को पूरा सीतापुर तक के लिए टैक्स देना पड़ता है जबकि वाहनों के द्वारा मात्र 8 किलोमीटर रोड का ही प्रयोग किया जा रहा है जो की आसंवैधानिक गैर लोकतांत्रिक यातायात नियमों के विरुद्ध है कह सकते हैं कि यह एक तरीके की जबरन वसूली है जानकारी के अनुसार कई ऐसी छोटी छोटी लोकल रोडो का भी निर्माण है जो मात्र रोड को क्रॉस करते ही जिलों के बॉर्डर को परिवर्तित कर देती है ओवरब्रिज या अंडरपास न होने के कारण चपरताला टोल प्लाजा से वाहनों को गुजरना पड़ता है जो कि वाहन स्वामी चालकों पर एक अतिरिक्त अनावश्यक बोझ है प्राप्त जानकारी से चपरातला टोल प्लाजा से शाहजहांपुर टोल प्लाजा मात्र 40 km की ही दूरी पर स्थापित किया गया है के अतिरिक्त जानीखेड़ा चपरताला मैगलगंज के बीच में टोल प्लाजा स्थापित किया गया है वही मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर सीतापुर में भी टोल प्लाजा लगा हुआ है मात्र जनपद लखीमपुर खीरी में ही चार-चार टोल प्लाजा स्थापित कर दिए गए हैं आए दिन लगातार टोल प्लाजा के टेक्स्ट में बढ़ोतरी होती रहती है ऐसे में मानक के अनुसार टोल प्लाजा एक निश्चित डिस्टेंस पर होना चाहिए जबकि नहीं है यह नियमों का उल्लंघन है जानकारी के अनुसार अभी तक सीतापुर से शाहजहांपुर तक रोड निर्माणाधीन है अधिकतर यातायात के नियमों के चिन्ह सिग्नल नहीं लगाए गए हुए हैं उदाहरण के लिए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, अंधा मोड़, रेलवे ट्रैक ब्रिज आदि आदि अभी भी कई पुल पुलिया, भवनों ब्रिजों का निर्माण आधा अधूरा है और ना ही रोड के डायवर्सन को ही पूरा किया गया है जिसको लेकर पत्र पत्रिकाओं के अनुसार आए दिन एक्सीडेंट की घटनाएं तेजी के साथ नेशनल संख्या 30 पर देखने को मिलती रहती हैं। ऐसे में बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से मांग की जाती है की नेशनल संख्या 30 पर आधे अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए जहानीखेड़ा से मैगलगंज के बीच बने चपरतला में टोल टैक्स प्लाजा के आसपास ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण किया जाए ताकि जो वाहन हाईवे 30 का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उनको अनावश्यक टैक्स वसूली से बचाया जा सके।